Uncategorized

पीएनबी घोटाला: पांच मार्च तक सीबीआई हिरासत में रहेंगे विपुल अंबानी और अन्य

मुंबई की एक विशेष अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपये के कथित फर्जीवाड़े के सिलसिले में नीरव मोदी की फायर स्टार डायमंड कंपनी के अध्यक्ष (वित्त) विपुल अंबानी और पांच अन्य को पांच मार्च तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया. मोदी और उसके रिश्तेदार एवं गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चोकसी की संलिप्तता वाले मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकियों के आधार पर इन सभी छह लोगों को कल गिरफ्तार किया गया था. विशेष अदालत के न्यायाधीश एसआर तंबोली ने विपुल अंबानी सहित छह लोगों को पांच मार्च तक के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया.

Mumbai: मुंबई की एक विशेष अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपये के कथित फर्जीवाड़े के सिलसिले में नीरव मोदी की फायर स्टार डायमंड कंपनी के अध्यक्ष (वित्त) विपुल अंबानी और पांच अन्य को पांच मार्च तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया. मोदी और उसके रिश्तेदार एवं गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चोकसी की संलिप्तता वाले मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकियों के आधार पर इन सभी छह लोगों को कल गिरफ्तार किया गया था. विशेष अदालत के न्यायाधीश एसआर तंबोली ने विपुल अंबानी सहित छह लोगों को पांच मार्च तक के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया.

इसे भी पढ़ेंः PNB घोटाला मामलाः सीबीआई ने नीरव मोदी की कंपनी के सीएफओ विपुल अंबानी से पूछताछ की

नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चोकसी की कंपनियों को गलत तरीके से 11400 करोड़ के एलओयूज देने का है आरोप

गौरतलब है कि कल पीएनबी में 11,400 करोड़ घोटाला मामले में यहां बैंक के मुख्यालय में तैनात महाप्रबंधक रैंक के एक अधिकारी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. अधिकारियों के अनुसार राजेश जिंदल को कल रात हिरासत में लिया गया. वह 2009-2011 तक मुंबई में बैंक की ब्रैडी हाउस शाखा का प्रमुख था. आरोप हैं कि नीरव मोदी समूह की कंपनियों को जिंदल के कार्यकाल में ही बिना कर्ज सीमा वाले लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग देना शुरू हुआ था. वह फिलहाल नयी दिल्ली में पीएनबी मुख्यालय में महाप्रबंधक (क्रेडिट) के पद पर कार्यरत है. नयी दिल्ली में पीएनबी मुख्यालय में महाप्रबंधक (क्रेडिट) के पद पर कार्यरत राजेश जिंदल पर आरोप हैं कि उन्होंने नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चोकसी की कंपनियों को गलत तरीके से 11400 करोड़ के एलओयूज दिए गए.

 

इसे भी पढ़ेंः PNB घोटाला: CBI ने बैंक के तीन और अधिकारियों को दबोचा, मामले में अब तक 6 गिरफ्तार

इसे भी पढ़ेंः PNB घोटाले में बड़ी कार्रवाई, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का पासपोर्ट रद्द

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button