JharkhandLatehar

लातेहारः चुंगरू पंचायत निवासी सुंदरदेव उरांव का पुत्र पवन उरांव दो दिनों से लापता

Latehar: बरवाडीह प्रखण्ड के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंगरू पंचायत निवासी सुंदरदेव उरांव का पुत्र पवन उरांव 11 वर्ष, कल शुक्रवार को पलामू जिले के शाहपुर क्षेत्र से गायब है. परिजनों ने बताया कि पवन शाहपुर स्थित एसएल विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है. वहीं पास में किराए के मकान में तीन चार अन्य बच्चों के साथ रहता है.

परिजन बच्चे की खोजबीन कर रहे है, और परेशान है. उन्होंने अपील की है कि अगर बच्चे की जानकारी किसी को मिलती है तो नीचे दिए गए कॉन्टेक्ट नंबर पर संपर्क करें.

परिजनों का संपर्क नंबर :- 6207179315, 9279541746, 8409292223, 6206220941.

Related Articles

Back to top button