JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryLead NewsMain SliderNEWSRanchi

विपक्षी सांसदों को निलंबित करना लोकतंत्र पर बड़ा हमला: वृंदा करात

Ranchi: संसद सत्र के दौरान विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से संसद की सुरक्षा के संबंध मे वक्तव्य दिए जाने की मांग की गयी. ऐसा करने पर लगभग 146 से ज्यादा विपक्षी सांसदों को संसदीय नियमों की घोर अवहेलना करते हुए निलंबित कर दिया गया. यह लोकतंत्र पर सत्ता पक्ष का एक बड़ा हमला है जिसका डट कर मुकाबला करना होगा. ये बातें गुरूवार को पाकुड़ जिला के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीपीआईएम पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा कारात ने कही.उन्होंने कहा कि फेडरल डांचे पर लगातार हो रहे हमले का इंडिया गठबंधन जवाब देगी. 22 दिसंबर को देशव्यापी लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाये जाने से होगी.
इसे भी पढ़ें: रिम्स के डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल इंचार्ज रहे एमबी जयप्रकाश को हटाए जाने के स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

वहीं, पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि जिले में बंद पड़े पत्थर उद्योग को पुनर्जीवित करने, जिले के लाखों बीडी मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा दिए जाने, निर्माण कामगारों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने, भारी वर्षा से धान की फसल बर्बाद होने का आंकलन कर किसानों को मुआवजा दिए जाने और मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अमड़ापाड़ा और लिट्टीपाड़ा प्रखंडों में वन अधिकार कानून के तहत आदिवासियों को वन पट्टा प्रदान किए जाने और शेरसाहवादी अल्पसंख्यकों को स्थायी प्रमाण पत्र देने की मांगों को लेकर सीपीआईएम जिले के विभिन्न प्रखंडों में जनसुनवाई कर रही है. जिसके बाद 10 जनवरी तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर 20 जनवरी से जिले के सभी प्रखंडों में आंदोलनों को तेज करेगी.

Related Articles

Back to top button