JharkhandLateharLead News

लातेहार: पैकेट बंद जहरीला स्नैक्स खाने से चार बच्चियां बीमार, एक की मौत

Latehar : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के परसाही गांव में पैकेट बंद जहरीला स्नैक्स खाने से चार बच्चियां फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गई. इलाज के दौरान रिम्स में सृष्टि कुमारी नामक डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार अनिल गंझू की पुत्री सृष्टि कुमारी (डेढ़ वर्ष), आराध्या कुमारी (4 वर्ष) ने शनिवार शाम को कुरकुरे-रिंग्स खाया. इसके बाद दोनों को नींद आने लगी. परिजनों ने बच्चों को सुला दिया. खुद भी सो गए.
रविवार अहले सुबह सृष्टि कुमारी की बिगड़ती हालत देख अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए रेफर कर 108 एम्बुलेंस से रिम्स भेजा गया.

इसे भी पढ़ें:8 जून को पलामू कोर्ट में हाजरी लगायेंगे लालू, पटना से रांची के लिए रवाना हुए राजद सुप्रीमो

थोड़ी ही देर बाद आराध्या की हालत बिगड़ी. आनन फानन में उसे भी अस्पताल लाया गया. गंभीर अवस्था उसे भी रांची रिम्स भेजा गया. इलाज के दौरान सृष्टि की मौत हो गई. दूसरी बहन आराध्या जिदंगी और मौत से जंग लड़ रही है.

सोमवार की सुबह उसी गांव के महेंद्र गंझू की पुत्री रितिका कुमारी (5) और श्वेता कुमारी (2) ने सोमवार को गांव के ही दुकान से मिक्चर व रिंग्स कुरकुरे खरीद कर खाई. इसके सेवन के साथ ही दोनों बच्चियों की हालत बिगड़ने लगी.

आनन-फानन में उन्हें चंदवा सीएचसी पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर अवस्था को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी.

इसे भी पढ़ें:मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने किया नामांकन

बड़े पैमाने पर बेचे जा रहे हैं नकली स्नैक्स

स्थानीय ग्रामीणों की माने तो चंदवा के अलावे लातेहार जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बड़े पैमाने पर नकली स्नैक्स की बिक्री जमकर हो रही है. दुकानदार अपने फायदे के लिए लोगों के जीवन को दांव पर लगाने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं.

हालांकि कई छोटे दुकानदारों को भी यह पता नहीं होता कि बड़े दुकानदार के द्वारा जो उन्हें सामग्री दी गई है वह असली है या नकली. ऐसे में बड़े दुकानदारों के चक्कर में फंस कर छोटे दुकानदार निम्न गुणवत्ता वाले सामान भी बेचने को मजबूर होते हैं.

इसे भी पढ़ें:राज्य के 6 जिलों में चलेगी हीट वेव, येलो अलर्ट जारी

Related Articles

Back to top button