Bihar

लालू के बड़े लाल फिर लाइव आये और ज्ञान देकर चल दिये

Patna : अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहनेवाले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इन दिनों सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं. तेज प्रताप यादव अक्सर फेसबुक पर लाइव आकर लोगों से संवाद करते हैं और विभिन्न प्रकार के ज्ञान और उपाय बताते हैं.

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने श्रीकृष्ण लीला स्थली को बचाने के लिए कैसे लड़ाई लड़ी, यह सब बताया. राधे-राधे के साथ उन्होंने अपनी बात शुरू की. वे कृष्ण के बड़े भक्त हैं और वृंदावन अक्सर जाते रहते हैं.

इसे भी पढ़ें :बिहारः पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में होगा दारोगा का तबादला

वे अपने को कृष्ण और भाई तेजस्वी यादव को अर्जुन कहते रहते हैं. सोमवार को जन्माष्टमी के दिन लाइव आकर उन्होंने कहा महाभारत में कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया था.

तेजप्रताप यादव ने श्रीकृष्ण के जन्म की कहानी सुनायी कि कैसे कृष्ण का जन्म मथुरा के कारागार में गरीबों पर अत्याचार कर रहे पापियों के संहार के लिए हुआ.

वासुदेव जी ने कृष्ण को टोकरी में रख यमुना पार कराया और गोकुल ले गये. इसके बाद कृष्ण ने ब्रज में लीला की. तेज ने कहा- ‘कृष्ण भगवान ने एनवायरनमेंट को उजागर करने का काम किया.

इसे भी पढ़ें :Vinod Kumar Loses Bronze: टोक्यो पैरालंपिक में भारत को झटका, विनोद का कांस्य पदक रद्द

एनवायरनमेंट के पांच तत्वों से हमारा शरीर बना है. कृष्ण ने कर्म को प्रधान बताया. इसलिए अपना कर्म कभी नहीं छोड़ना चाहिए. कृष्ण ने मानव को जीनव शैली बतायी. प्रेमभाव का संदेश राधा कृष्ण ने दिया.

भगवान में ही जन्म लेना है और उसी में विलीन हो जाना है. जो लोग भजन नहीं करते हैं वे भजन करिए. तेज प्रताप ने जन्माष्टमी पर लोगों को गौ सेवा करने के लिए भी कहा. उन्होंने कहा गौ में देवता का वास है.

बरसाने के बड़े संत रमेश बाबा से हमलोगों ने मुलाकात की. उनकी माता जी गौशाला में 70 हजार गायें हैं. वहां गायों को बांध कर नहीं रखा जाता है.

इसे भी पढ़ें :बिहार में कई ट्रेनों का बदला गया रूट, एक क्लिक में देखें ट्रेनों की पूरी लिस्ट

वहीं तेजप्रताप ने बताया कि कृष्ण की लीला स्थली का हिस्सा राजस्थान में भी पड़ता है. वहां की वसुंधरा राजे सिंधिया की भाजपा सरकार कृष्ण लीला स्थलों को नष्ट कर रही थी. उसे डायनामाइट से उड़ाया जा रहा था. उसे बचाने के लिए हमने श्री वृंदावनी फाउंडेशन बनाया और इसके जरिए साधु संतों के साथ मिल कर आंदोलन किया.

उन्होंने बताया पिता जी लालू प्रसाद जब रेल मंत्री थे उस समय दिल्ली से बरसाना तक रेल लाइन बनवायी. पिता जी ने संसद में कृष्ण लीला स्थलों को बचाने के लिए सवाल उठाया था.

पापी लोग यादव-माधव का इतिहास मिटा देना चाहते थे. कृष्ण लीला स्थली को बचाने के लिए हम सबने मिल कर बचाया उसे संरक्षित किया.

इसे भी पढ़ें :ऊर्जा विभागः डेली वेज कर्मियों को दुर्गा पूजा के पहले मिलेगा 4 करोड़ एरियर

Related Articles

Back to top button