
Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ का दावा है कि आनेवाले दुर्गा पूजा से पहले डेली वेज कर्मियों को बड़ी सौगात मिलनेवाली है. रांची एरिया बोर्ड के तकरीबन 800 कर्मियों के लिये एरियर जारी किये जाने पर सहमति बन गयी है. संघ के अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को रांची बिजली वितरण निगम के चीफ इंजीनियर पीके श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारियों के साथ इस मसले पर बातचीत की. इस दौरान निजी एजेंसी की ओर से रवि कुमार सिन्हा, आनंद भगत भी थे.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : BJP MLA का ‘मोदी से मोह भंग’, थामा TMC का झंडा, कहा- बंगाल में प्रतिशोध की राजनीति कर रही भाजपा
निगम, संघ और एजेंसी के बीच त्रिपक्षीय वार्ता में सहमति बनी कि 15 सितंबर से रांची एरिया बोर्ड के सभी डिवीजन में एरियर का भुगतान शुरू कर दिया जायेगा.
अजय राय ने मीडिया से कहा कि पिछले 2017 से लेकर जून 2020 तक की अवधि का एरियर भुगतान लगभग 4 करोड़ रुपये रांची एरिया बोर्ड में है. जल्द ही इसके भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें :भारतीय रिजर्व बैंक जल्द जारी करेगा नई ई-मुद्रा, नाम है CBDC, जानिए इसें कैसे करेंगे यूज
दो सप्ताह में जमा करने होंगे जरूरी कागजात
अजय राय के मुताबिक जामताड़ा से एरियर भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. अब रांची में भी पूजा के पहले कर्मियों को उनका वाजिब हक मिलेगा.
वार्ता में एजेंसियों के साथ तय हुआ कि जो भी लंबित कागजात हैं, उसे दो सप्ताह के भीतर जमा कर दिया जाये. इससे 15 सितम्बर से भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.
दुर्गा पूजा के पहले ही सभी डिवीजन में इसे दे दिया जायेगा. राज्य के सभी एरिया बोर्ड में एरियर भुगतान की मांग झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की ओर से लगातार किया जाता रहा है. जल्द ही संघ अन्य एरिया बोर्ड में भी दौरा कर इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से मिल कर इस पर बात करेगा.
इसे भी पढ़ें :दुल्हन ने मेहमानों को भेज दिया 17,700 रुपये का बिल, जाने क्या है कारण, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल




