Lead NewsSports

Vinod Kumar Loses Bronze: टोक्यो पैरालंपिक में भारत को झटका, विनोद का कांस्य पदक रद्द

New Delhi : टोक्यो पैरालंपिक में भारत को बड़ा झटका लगा है. पिछले दिन डिस्कस थ्रो में विनोद कुमार ने कांस्य पदक जीता था. इसे टोक्यो पैरालंपिक टेक्निकल डेलिगेट ने निरस्त कर दिया है. पैरालंपिक में रविवार को हुए पुरुष डिस्कस थ्रो एफ 52 इवेंट के नतीजों की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया.

इस इवेंट में भारत के विनोद कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया था. अपील पर अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) ने नतीजों की समीक्षा करने का फैसला किया था.

इसे भी पढ़ें :ऊर्जा विभागः डेली वेज कर्मियों को दुर्गा पूजा के पहले मिलेगा 4 करोड़ एरियर

Related Articles

Back to top button