DeogharJharkhand

शहरी क्षेत्र के फुटकर विक्रेताओं का कोविड टीकाकरण जरूरीः नगर आयुक्त

शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश

Deoghar : देवघर नगर निगम(डीएमसी) के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा को लेकर डीएमसी के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अधिक से अधिक शहरी फुटकर विक्रेताओं का टीकाकरण कराये जाने पर जोर दिया. बैठक में उन्होंने कहा कि शहरी फुटकर विक्रेताओं, सब्जी बाजार, हाट बाजार के विक्रेताओं का टीकाकरण करा कर सुरक्षित रखा जाये. यह डीएमसी का हमेशा प्रयास रहा है. इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक जोखिम भरा समूह इकट्ठा होता है. शहरी क्षेत्र को इस जोखिम से मुक्त रखने के लिए सिविल सर्जन ने पत्र लिखा है. जिसमें शहर के नया सदर अस्पताल, पुराना सदर अस्पताल, क्यू कंपलेक्स, वार्ड विकास केंद्र गांधीनगर, केकेएन स्टेडियम के समीप, पुराना नगर भवन व केसरवानी आश्रम सहित सात स्थानों पर पूरी सुविधा के साथ टीकाकरण केंद्र संचालित होने की जानकारी दी गयी है. जहां अधिक से अधिक शहरी फुटकर विक्रेताओं का टीकाकरण करा कर शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने का निर्देश दिया. बैठक में नगर प्रबंधक प्रियंका कुमारी, नगर मिशन प्रबंधक हिमांशु शेखर, स्वास्थ्य विभाग के सुनील मणि त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में ब्लैक फंगस के 5 नए मरीज मिले, 2 कंफर्म और 3 सस्पेक्टेड

Related Articles

Back to top button