
Ranchi/ Delhi: केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरि के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. श्री मुंडा ने दिल्ली के 25 तुगलक रोड स्थित अपने आवास में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अखिल गिरि ने राष्ट्रपति के ऊपर जिस तरीके से अभद्र टिप्पणी की है, वह निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है. आश्चर्य की बात ये है कि पश्चिम बंगाल की सरकार, जहां स्वयं एक महिला मुख्यमंत्री है, उसके मंत्रिमंडल के सदस्य खुलेआम देश के महिला जनजाति राष्ट्रपति के ऊपर इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं. इस मामले में ममता बनर्जी को स्वयं स्पष्टीकरण देना चाहिए क्योंकि टीएमसी के मंत्री ने इस तरह का गलत बयान दिया है. यह देखा जाए कि यह बयान उन्होंने किसके कहने पर दिया है, यह बयान देश को अपमान करने वाला है. ऐसे मंत्री को ममता बनर्जी को अपने मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त करना चाहिए. इस तरह के बयानों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए. टीएमसी नेता के बयानों से स्पष्ट होता है कि यह टीएमसी के चरित्र में है. पश्चिम बंगाल की सरकार, देश के आदिवासियों और पश्चिम बंगाल के आदिवासियों का भी शोषण करती रही है. वे ऐसे बयान की घोर निंदा करते हैं क्योंकि ये बयान अशांति फैलाने वाले हैं.
West Bengal CM is female & a minister from her cabinet has made such a hate comment on our tribal President. This also affects our international identity… It clearly reflects that the WB govt will continue harassing Adivasi communities: Union Tribal Affairs Minister Arjun Munda pic.twitter.com/oP4HbJcnI5
— ANI (@ANI) November 12, 2022
इसे भी पढ़ें: 15 नवंबर : झारखंड स्थापना दिवस समारोह मोरहाबादी मैदान में, मंत्रियों को मिला जिलों का प्रभार
क्या है मामला
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी ने राष्ट्रपति पर शर्मनाक टिप्पणी की है. उन्होंने देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति के चेहरे को लेकर विवादित बयान दिया है. आज नंद्रग्राम में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राष्ट्रपति का जमकर मजाक उड़ाया. कहा कि ‘वह (सुवेंदु अधिकारी, भाजपा विधायक) कहते हैं कि वे सुंदर नहीं हैं. आप कितने सुंदर हैं? वे किसी को उनकी शक्ल से नहीं आंकते हैं. वे राष्ट्रपति के कार्यालय का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारा राष्ट्रपति कैसा दिखता है? दरअसल, शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर टीएमसी नेता सुवेंदु अधिकारी पर निशाना साध रहे थे.




