Dhanbad

आदिवासी दलित एवं पिछड़ों का विरोधी है झारखंड सरकार: दीपक प्रकाश

Dhanbad : झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है. आदिवासी दलित एवं पिछड़ों का विरोधी है. यह सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है. चारों और अव्यवस्था का आलम है. विधि व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. ऐसी सरकार को 2024 से पहले उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है. उक्त बातें मीडिया से बात करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कही. वे भाजपा के धनबाद महानगर स्तरीय जिला कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब हुए और राज्य के हेमंत सोरेन की सरकार पर हमला बोला. कई आरोप लगाया. वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश महानगर स्तरीय जिला कार्यसमिति की बैठक में शहरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि झारखंड की आदिवासी दलितऔर पिछड़ा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने की भाजपाई अभी से तैयारी कर लें. दीपक प्रकाश ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी एवं उसके ठीक बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी किस तरह से करनी है उन तमाम बातों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया. मंच पर सांसद पशुपतिनाथ सिंह, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, विधायक राज सिन्हा, जिलाध्यक्ष समेत तमाम भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: पूर्व सीएम मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में खलारी सीमेंट के डायरेक्टर संजय रुंगटा को HC से मिली अग्रिम जमानत

Related Articles

Back to top button