
धनबाद : जिले में संविधान दिवस को अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। यह अवसर भारत के संविधान के लागू होने के 75वें वर्ष (प्लैटिनम जुबिली वर्ष) को चिह्नित करता है। डीसी आदित्य रंजन ने इस अवसर पर समाहरणालय स्थित सभागार में जिले के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया।

डीसी आदित्य रंजन ने सभी को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सचेत और समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान न केवल एक दस्तावेज है, अपितु यह हमारी लोकतांत्रिक परंपरा, समानता, न्याय और स्वतंत्रता का जीवंत प्रतीक है। संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों को हमें अपने दैनिक कार्यों में आत्मसात करना चाहिए।




