
Giridih: तिसरी थाना क्षेत्र के झुमरखेलवा पहाड़ी के समीप जंगल में शुक्रवार को विस्फोटक पदार्थ अचानक विस्फोट होने से पत्ता तोड़ने गई पंदनाटांड़ गांव की बसंती हेम्ब्रम 45 वर्ष मामूली रूप से झुलस गई है. साथ मे अन्य महिलाएं व बच्चा बाल-बाल बच गए. घायल बसंती हेम्ब्रोम पति छोटू मुर्मू की पत्नी है. कयाश लगाया जा रहा है कि शिकारियों द्वारा जंगली सुअर व अन्य जंगली जानवरों के शिकार के लिए जंगल में विस्फोटक रखा गया होगा. जो तेज धूप व अधिक गर्मी की वजह से विस्फोट हो गया. हालांकि पुलिस ने इस घटना की जानकारी से इनकार किया है. उक्त घटना के बाद आनन-फानन में घायल अवस्था में बसंती हेम्ब्रम को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां पर प्राथमिक इलाज करने के बाद बसंती को घर भेज दिया गया. बसंती हेम्ब्रम ने बताया कि वह पत्तल बनाने के लिए गांव की अन्य महिलाओं व बच्चियों के साथ पत्ता तोड़ने झुमरखेलवा जंगल गई थी. तभी पत्ता तोड़ने के दौरान ही पास में ही जोर का विस्फोट हुआ जिससे वह जमीन पर गिर गई. हालांकि इस घटना में बसंती व अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गई. लेकिन विस्फोटक पदार्थ के विस्फोट होने से बसंती हेम्ब्रम का पैर झुलस गया है. इस घटना के बाद गांव में भारी दहशत है. वहीं जंगल में विस्फोटक होने के बाद काफी चर्चा में है.
इसे भी पढ़ें:गिरिडीह के बगोदर में संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ को तोड़ने के क्रम में हुई जख्मी




