Ranchi

पूर्व सीएम मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में खलारी सीमेंट के डायरेक्टर संजय रुंगटा को HC से मिली अग्रिम जमानत

Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी खलारी सीमेंट के डायरेक्टर संजय रुंगटा को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट ने उन्हें  अग्रिम जमानत की सुविधा प्रदान की है. 2 सप्ताह के भीतर उन्हें निचली अदालत में सरेंडर कर जमानत लेनी है. एक लाख के दो बेल बांड पर उन्हें जमानत मिली है. कोर्ट ने पूर्व में प्रार्थी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगाई थी. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता पांडे नीरज राय ने पैरवी की. बता दे मनी लांड्रिंग मामले में संजय रुंगटा के खिलाफ ईडी ने ईसीआईआर 2 /2009 दर्ज किया है.

Related Articles

Back to top button