JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: मानगो में नशे की हालत में महिला ने किया जमकर हंगामा

Jamshedpur : मानगो स्थित आजादनगर थाना अंतर्गत जाकिर नगर रोड नंबर 8 में उस वक्त भीड़ जमा होने लगी जब एक महिला नशे की हालत में जमकर हंगामा करने लगी. स्थानीय लोगों को कुछ समझ ही नही आ रहा था कि आखिर माजरा क्या है.

दरअसल आदित्यपुर निवासी एक युवक महबूब बाबा के पास ताबीज लेने पहुंचा था. उसके पीछे उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ पहुंची और अपने पति से ही उलझ गई. बाबा ने उन्हें झगड़ा करने से मना किया तो वे लोग बीच सड़क पर ही लड़ाई करने लगे. स्थानीय लोग जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो महिला उल्टे स्थानीय लोगों से ही उलझ गई और उन्हें अपशब्द कहने लगी. स्थानीय लोगों ने तुरंत आजाद नगर थाना को सूचना दी जिसके बाद पुलिस आकर उस महिला और उसके पति को वहां से थाना लेकर गई पुलिस को देख कर महिला का प्रेमी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया.

ये भी पढ़ें- सहायक लोक अभियोजक मामले में हाईकोर्ट ने JPSC और सरकार से मांगा ब्यौरा

Related Articles

Back to top button