BiharCrime News

सासाराम: सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, पांच घायल

Sasaram: जिले में सोमवार को एक ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गयी है. इस हादसे में कार सवार शिक्षिका निधि सिंह की मौत हो गयी है, जबकि उनके 4 बच्चे और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है. जिनका इलाज जारी है. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ताराचंडी के पास की है. घायल तीन लड़की तथा एक लड़का को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है.

मृतका निधि सिंह सासाराम के कंपनी सराय मोहल्ला के निवासी संतोष सिंह की पत्नी थी. तिलौथू प्रखंड में मध्य विद्यालय में वे पदस्थापित थी. बताया जाता है कि जब वे सासाराम से तिलौथू की तरफ जा रही थी. तभी इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलौथू की ओर मुड़ने के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त हो गया और कार में बैठी शिक्षिका को गंभीर चोटे आ गयी. उन्हें इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही निधि सिंह की मौत हो गई. वही कार का ड्राइवर काशीनाथ विश्वकर्मा भी घायल हो गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है. बच्चों और ड्राइवर का इलाज अस्पताल में जारी है.

इसे भी पढ़ें:सहायक लोक अभियोजक मामले में हाईकोर्ट ने JPSC और सरकार से मांगा ब्यौरा

Related Articles

Back to top button