
Sahibganj: जब किसी अपराध में कानून की बजाय समाज के चंद ठेकेदार फैसला करने लगे और पूरा समाज तमाशबीन बनी रहे तो ऐसी व्यवस्था तालिबानी मानसिकता की ओर इशारा करती है. आए दिन ऐसे कई वाकए सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के चंडीपुर में सामने आया, जहां दो नाबालिग चोरों को समाज के मठाधीशों ने सजा के तौर पर दोनों नाबालिगों का आधा सिर मुंडवा कर गले में चप्पल जूते की माला पहनाया, इतने से भी जब लोगों का मन नहीं भरा तो दोनों को हाथ बांधकर पानी से भरे गड्ढे में दिनभर बंधक बनाकर रखा.
इसे भी पढ़ें: बेबी देवी ने मंत्री पद की ली शपथ, कहा- पति स्व. जगरनाथ महतो के अधूरे सपनों को पूरा करूंगी
वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस
इस मामले का वीडियो जब सोशल मीडिया में वायरल हुआ तब साहिबगंज की चाइल्ड लाइन की टीम और पुलिस हरकत में आई और बच्चों को मुक्त कराया. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि दोनों नाबालिग लड़कों ने चंडीपुर में एक महिला के घर में घुसकर बिछावन के नीचे रखे 4375 / रुपए चोरी कर लिया. ऐसा करते लोगों ने देख लिया और उनमें से एक पकड़ा गया. बाद में लोगों के दबाव से दूसरे नाबालिग को भी पकड़ लिया गया. इसके बाद समाज के तथाकथित चंद लोगों ने पहले दोनों के सिर मुंडवा कर गले में चप्पल जूते की माला पहनाई और उन्हें बंधक बनाकर रखा. इसके बाद दोनों को गांव के बीच तालाबनुमा बड़े से गड्ढे में पानी में घंटो खड़ा रखा गया. फिलहाल पुलिस ने दोनों नाबालिगों को मुक्त कराकर उनका इलाज कराया.
इस मामले में राजमहल थाना कांड संख्या 174/2023 धारा 341/342/323/324/307/500/504/506/34 आईपीसी और 75/87 जे जे एक्ट 2015 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और इस मामले में शामिल लोगो की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. लेकिन यह घटना समाज में देश के कानून व्यवस्था के प्रति आस्था कम होती दिखाई दे रही हैं जो आने वाले समय में बड़ा चिंता का विषय होगा.




