
Koderma: बीते दिनों सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु के शिकार हुए बिचरिया, मरकच्चो निवासी अंशु कुमार, पिता रामेश्वर यादव और शशिकांत कुमार, पिता नारायण दास के घर मंगलवार को जिप अध्यक्ष सह राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव पहुंचे. जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने दुर्घटना में असामयिक मृत्यु होने वाले एक ही गांव के दोनो युवकों के परिजनों से मुलाकात की, साथ ही ढांढस बंधाया. जिप अध्यक्ष ने मृतक के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया, साथ ही सरकार के स्तर से मिलने वाली सुविधाओं को दिलाने में सहयोग करने की बात कही.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा के होटल में हुई छापेमारी में दो युवतियों समेत 20 लोग घराये
जिप अध्यक्ष ने इसी घटना में घायल और रांची के निजी अस्पताल में ईलाजरत नीरज कुमार पंडित और नरेश यादव के परिवार से भी मोबाइल से बात की. साथ ही ईलाज के संबध में जानकारी ली. जिप अध्यक्ष ने घायलों को समुचित ईलाज कराने का भरोसा दिया. श्री रामधन यादव ने कहा कि 25 दिसंबर की यह घटना हृदय विदारक घटना है. परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है, इन परिवार के साथ राजद परिवार भी मर्माहत है. राजद मृत युवकों के परिवार के साथ सदैव खड़ा रहेगी. मौके पर राजद नेता प्रखंड प्रमुख सह प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, मनोज रजक, संजय दास, मो सरफुद्दीन अंसारी, मंजूर आलम, सरफराज अहमद, जनार्दन यादव, पप्पू यादव, राजू यादव समेत अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.




