
Ranchi : चाईबासा पुलिस ने अपने इलाके में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चला रही है. चाईबासा पुलिस को जानकारी मिली थी कि कोल्हान एरिया में भाकपा माओवादी संगठन के टॉप कमांडर अजय महतो और अश्विन अपने दोस्तों के साथ किसी नक्सली घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इसकी जानकारी मिलने के बाद चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ जवानों ने इन नक्सलियों खिलाफ सर्च अभियान चलाया. इस सर्च अभियान के दौरान एक आइईडी बम बरामद किया, जिसे बम निरोधक दस्ता के द्वारा डिफ्यूज कर दिया गया. नक्सलियों के खिलाफ चाईबासा पुलिस द्वारा लगातार सर्च अभियान जारी है.
इसे भी पढ़ें – पलामू: आईआरबी-10 के पारण परेड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- जैप 8 परिसर में घटिया निर्माण की होगी जांच



