Crime NewsKoderma

कोडरमा के होटल  में हुई छापेमारी में दो युवतियों समेत 20 लोग घराये

Koderma: कोडरमा पुलिस ने थाना अंतर्गत दूधीमाटी के समीप युवराज होटल में रात में छापेमारी की और वहां से दो युवतियों व 20 लोगों को पूछताछ के लिए थाना ले आई. जानकारी के अनुसार पुलिस ने होटल में डांस बार के तर्ज पर पार्टी होने की सूचना पर छापेमारी की थी. हालांकि पूछताछ के लिए लाए गए लोगों के अलावा युवती को बिना कोई कार्रवाई के बांड भर कर छोड़ दिया गया. इसे लेकर काफी देर तक थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा भी चलता रहा. इस संबंध में थाना प्रभारी इंदु भूषण ने बताया कि छापेमारी में वैसी कोई आपत्तिजनक बात सामने नहीं पाई गई. जिसके कारण पूछताछ के लिए लाए गए लोगों के अलावा युवती को बॉन्ड भर कर छोड़ दिया गया.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा : कार और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक रिम्स रेफर, कार में हुई तोड़फोड़

जानकारी के अनुसार युवराज होटल में एक थोक बीज विक्रेता की ओर से बिहार के नवादा व नालंदा जिले के रिटेलर बीज विक्रेताओं के लिए पार्टी का आयोजन किया गया था. जिसमें डांस प्रोग्राम को लेकर बाहर से दो डांसर भी बुलाई गई थी. साथ ही वहां लाइट व साउंड की भी व्यवस्था की गई थी. इसके अलावा पार्टी के दौरान जमकर शराब का सेवन भी किया जा रहा था. उल्लेखनीय है कि बिहार में शराबबंदी को लेकर इन दिनों जिले के कई होटलों में इस प्रकार के पार्टियों का आयोजन होता रहता है. इसके पहले भी चंदावारा में झील रेस्टोरेंट में छापेमारी में कई युवतियों ओर युवकों को पकड़ा गया था. झुमरीतिलैया में भी कई होटलों में इस तरह की पार्टियों का आयोजन होता रहता है.

Related Articles

Back to top button