Chaibasa

चक्रधरपुर: लोहे की छड़ चोरी करते चोर को रंगे हाथ पकड़ खंभे से बांधा, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

Chakradharpur: लोहे के छड़ चोरी करते हुए लोगों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ कर उसे खंभे में बांधकर जमकर पिटाई कर दी. घटना के सूचना मिलते ही चक्रधरपुर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार शहर के टोकलो रोड में अजय उरांव अपना मकान बनाने का कार्य काफी दिनों से कर रहे हैं. मकान में लगने वाले लोहे के छड़ को लाकर निर्माणाधीन भवन के बाहर रख दिया था. लेकिन पिछले कुछ दिनों से काम बंद रहने के कारण चोर ने गुरुवार की अहले सुबह छड़ को चोरी कर रहा तभी किसी का नजर पड़ गया.बाद में उसने हल्ला कर दिया तो आसपास के लोग चोर को पकड़ कर खंभे में बांधकर जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद मकान मालिक ने घटना के सुचना में चक्रधरपुर थाना को दिया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और लोगों के चोर को हिरासत में लेकर थाना चली गई. जहां पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि गिरफ्तार चोर रेलवे क्षेत्र के तितलीपाड़ा निवासी अनिल दुबे हैं. जो पहले भी चोरी कर चुका है. हालांकि उसके साथ और कितने लोग थे यह पुलिस कि पूछताछ करने के बाद खुलासा होगा.

Related Articles

Back to top button