Jamshedpur

बाजार में खरीदारी करने गए युवक के साथ मारपीट, तीन पर मामला दर्ज

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के उलियान हरि मंदिर के पीछे रहने वाले राजीव साहू को तीन युवकों ने तब पीट दिया, जब वे बाजार करने के लिए कदमा बाजार पहुंचे हुए थे. राजीव का कहना है कि वह तीनों आरोपियों का सिर्फ नाम ही जनता है. इसमें अमित कुमार, प्रितम साहू और गौतम साहू है. घटना के  समय तीनों आरोपी बाजार पर ही थी. जैसे ही वह बाइक से कदमा बाजार पहुंचा था कि तीनों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर घायल कर दिया. ज्यादा चोटें आने पर उसे ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था. घटना के बाद उसने इसकी लिखित शिकायत कदमा थाने में की है. इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है.

इसे भी पढ़ें-किन्नर होने के कारण कोई मूर्तिकार राजी नहीं हुआ, तो अमरजीत ने खुद सीख लिया मूर्तियां बनाना

 

Related Articles

Back to top button