
Koderma : दो गुटों के जमीन विवाद ने एक मासूम की जान ले ली. बच्चे की मां के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की गयी. मामला जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाब का है, जहां ढाब निवासी एक युवक ने आवेदन देकर गांव के कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.
आवेदन में कहा गया है कि शनिवार को गांव के अनिल यादव व मुन्ना यादव दोनों के पिता टुकन यादव, संदीप यादव, आनंद यादव दोनों के पिता नारायण यादव, मनोज यादव, अशोक यादव दोनों के पिता स्व. गिरधारी यादव सभी सुबह के तीन बजे मेरे घर घुस गये. मेरी भाभी के द्वारा घर आने का कारण पूछने पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गयी. साथ ही उनके गोद मे तीन माह का बच्चा था जिसे उक्त सभी लोगों ने पटक कर मार दिया.
उनके द्वारा हल्ला करने पर घर के सभी लोग इकट्ठा हुये.
इसे भी पढ़ें : ट्रेलर चालक को अगवा कर रॉड से हमला, 90 हजार छीन लेने का लगाया आरोप
सभी को देख पास में बने मचान में आग लगा कर कहने लगे कि आज पूरा परिवार को जला कर मार देना है. इतना कहकर सभी चले गये. जिसके बाद बच्चे व मां को हमलोग सदर अस्पताल कोडरमा लो जाया गया. जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.
आवेदन के आलोक में शनिवार देर शाम चंदवारा थाना में धारा 302, 376, 435, 448, 511, 506/34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. इस मामले को वरीय पदाधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए टीम का गठन किया, जिसमे प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार यादव व चंदवारा थाना प्रभारी दुष्यंत सिंह शामिल थे. जिनके देखरेख में रविवार को बच्चे के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम करवा कर दफना दिया गया.
इसे भी पढ़ें : सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश




