BiharCrime News

पटनाः बिहटा में बालू माफियाओं से पैसे लेने के आरोप में होमगार्ड के 4 जवान, एक चौकीदार और थाना का ड्राइवर गिरफ्तार

Patna : पटना पुलिस ने चार बड़ी घटनाओं का खुलासा किया है. पटना से बिहटा में बालू माफियाओं से पैसे लेने संबंध रखने के आरोप में होमगार्ड के 4 जवान, एक चौकीदार और थाना के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनकी संपत्ति की जांच के लिए पटना पुलिस ने आर्थिक अपराध इकाई को लिखा है. इस मामले में कई और लोग शामिल हैं, जिसमें कई बालू माफिया भी हैं. उनकी भी गिरफ्तारी की जायेगी.

पटना पुलिस ने पटना में बड़े एटीएम काटनेवाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से ड्रिल मशीन और कई औजार बरामद किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें:अहमदाबाद ब्लास्ट मामले में निर्दोष साबित होने पर बोली मंजर की मां, होनहार बेटे का आधा जीवन हो गया खत्म

ये पटना में कई एटीएम काट चुके हैं और चार एटीएम हाल के दिनों में इन्होंने काटा था, लेकिन इनको सफलता हाथ नहीं लगी. इनके अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

पटना पुलिस ने दीदारगंज में कल एक युवक का गर्दन कटा हुआ शव बरामद किया था. उसके बाद पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए युवक की पत्नी और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें:रांची पुलिस लाइन में महिला डीएसपी से पुलिसकर्मियों ने ही की छेड़खानी, जांच शुरू, एसएसपी ने कहा-कड़ी कार्रवाई होगी

युवक की पत्नी के साथ एक युवक अवैध संबंध था. इसी मामले में पत्नी ने षड्यंत्र रचा और तीनों ने मिल कर गर्दन काट कर युवक की हत्या कर दी.

पटना पुलिस ने शास्त्री नगर में टीचर के अपहरण मामले का बड़ा खुलासा किया है. पटना के एसएसपी ने बताया है कि इस मामले में टीचर का दोस्त चंदन जो मास्टर माइंड है, उसने कोचिंग के पैसे के विवाद में अनिकेत का अपहरण कराया था. इस अपहरण में 2 छात्र भी शामिल थे. सभी की गिरफ्तारी हो गयी है.

एक अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. इस मामले में पटना पुलिस का कहना है कि शुरू में ₹2000000 की फिरौती मांगी गयी थी, लेकिन बाद में वह फिरौती ₹500000 कर दी गयी, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर और डीएसपी ने रूप बदल कर पूरे मामले का खुलासा किया है.

इसे भी पढ़ें:BPSC परीक्षा के पेपर-2 में किया 87 बार रबर का प्रयोग, झारखंड सरकार एसओ पर चलायेगी विभागीय कार्यवाही

Related Articles

Back to top button