
Ranchi: नगर विकास विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन के सभी नगर निकायों में बनाये जा रहे ठोस अपशिष्ट प्लांट के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है. जिन निकायों में कार्य चल रहा हैं उन्हें उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलंब भारत सरकार के समक्ष भी भेजने का निर्देश दिया गया है. प्लांट के लिए वाहनों एवं संयत्रों की खरीद निकाय स्तर पर ही करने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री की जुबान फिसली, ठाकुर-ठकार और कुछ बड़े लोग घर की महिलाओं को कोठरी में कर देते हैं बंद, हुआ बवाल
इसके अलावा धनबाद नगर निगम को निर्देश दिया है कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आवंटित जमीन से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाये,ताकि संबंधित संवेदक के द्वारा ठोस अपशिष्ट प्लांट निर्माण का काम जल्द प्रारंभ किया जा सके.
निदेशक सूडा अमित कुमार ने इसके अलावा देवघर,खूंटी, गिरिडीह, बुंडू,झुमरीतिलैयार,चाकुलिया एवं गोड्डा निकायों को निर्देश दिया है कि एसडब्लूएम प्लांट एवं एसएलएफ का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाये. इसके अलावा पाकुड़,चिरकुंडा, मिहिजाम,साहेबगंज एवं राजमहल में बनाये जा रहे प्लांट के काम में तेजी लाने को कहा है.
सूडा निदेशक ने यह भी कहा है जहां अभी पर्यावरण क्लीयरेंस लेना बाकी है वहां संबंधित निकायों,संस्थानों से समन्वय करके इस काम को पूरा किया जाये. टिपिंग फीस के लंबित बिलों का भी भुगतान करने का निर्देश उन्होंने दिया है.
इसे भी पढ़ें : बागबेड़ा जलापूर्ति को लेकर झूठ बोल रही हैं मुखिया जी, चार दिनों के बाद भी नहीं हुआ उनका ‘कल’




