JharkhandRanchi

8.9 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा दीउड़ी मंदिर का सौंदर्यीकरण, विधायक ने किया शिलान्यास

Bundu : तमाड़ में स्थित दीउड़ी मंदिर परिसर में बुधवार को पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य  विभाग के द्वारा मंदिर के पर्यटकीय विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा के द्वारा किया गया. इस मौके पर तमाड़ विधायक के साथ बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी, अंचल अधिकारी तमाड़ अतुल रंजन सहित देउड़ी मंदिर ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे. इस मौके पर तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि मंदिर परिसर में पर्यटन की दृष्टि से मंदिर का विकास किया जाएगा. मंदिर परिसर में मैरिज हॉल, VIP गेस्ट हाउस,विवाह मंडप, चबूतरा निर्माण, गार्डन निर्माण, सोलर पैनल लगाकर बिजली की व्यवस्था, तरह-तरह के फल फूल के पौधे और साथ ही साथ मंदिर में अत्याधुनिकरण से मंदिर का सुंदरिकरण किया जायेगा. मंदिर के सुंदरीकरण कार्य की लागत  8 करोड़ 90 लाख है. इस मौके पर तमाड़ के उलीडीह में सरना स्थल मैदान पर 60 लाख रुपये की लागत से चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो हर्षवर्धन शर्मा गुला महतो तमाड़ प्रमुख अजय सिंह मुंडा, राजकुमार बिंझिया, प्रदीप मुंडा, कलेश्वर मुंडा, उमेश महतो, विधायक प्रतिनिधि मृत्युंजय महतो, मुरली सेठ,दिनेश जायसवाल, मेथा पाल सहित कई लोग शामिल थे.

इसे भी पढ़ें – 20 अप्रैल से जयपाल सिंह मुंडा इंटरनेशनल एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में पहली हॉकी रांची लीग का आयोजन

Related Articles

Back to top button