GiridihJharkhand

शराब के नशे में बाइक सवारों ने दीवार में मारी टक्कर, दोनों की मौत

Giridih : गिरिडीह में पिछले 24 घंटे में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी. जिले के बेंगाबाद के नवडीह ओपी के विजया गांव के मोड़ में दो बाइक सवारों की मौत हो गयी. दोनों अत्यधिक शराब के नशे में थे और शराब के नशे में ही बाइक चलाते हुए घर जा रहे थे. इसी दौरान विजया गांव के मोड़ में एक दीवार में बाइक की टक्कर हुई, जिसमें दोनों की मौत हो गयी. मृतकों का पहचान इसी गांव के प्रमोद कुमार और देवनंदन कुमार के रूप में की गयी है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही नवडीह ओपी की पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गयी. जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि दोनों मृतक शराब के नशे में थे, और दीवार में धक्का मारा. जिससे दोनों की मौत हुई. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें- 8.9 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा दीउड़ी मंदिर का सौंदर्यीकरण, विधायक ने किया शिलान्यास

Related Articles

Back to top button