Sports

20 अप्रैल से जयपाल सिंह मुंडा इंटरनेशनल एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में पहली हॉकी रांची लीग का आयोजन

Ranchi: हॉकी रांची के द्वारा 20 अप्रैल से रांची में पहली हॉकी रांची लीग (Hockey league) का आयोजन किया जायेगा. हॉकी रांची के सचिव जयंत केरकेट्टा के मुताबिक, मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा इंटरनेशनल एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में पहली बार हॉकी रांची लीग का आयोजन होगा. इसमें पुरुष व महिला टीम भी भाग लेगी. इस चैंपियनशिप में सभी उम्र के पुरुष व महिला खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. वैसे इसमें 18 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के ऐसे खिलाड़ी खेल सकते हैं जो शारीरिक तौर पर सक्षम हों. कोई टीम चाहे तो 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के किसी योग्य खिलाड़ी को भी अपनी टीम में शामिल कर सकती है. इसके अलावा किसी भी जिले की टीम इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकती है. इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अपनी टीम तैयार करनी होगी. 6 अप्रैल तक अपना निबंधन हॉकी रांची के पास कराना होगा. इंट्री फॉर्म भी यहीं से मिलेगा. प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को आने-जाने और खाने का खर्च खुद से वहन करना होगा.

इसे भी पढ़ें – पीजीटी शिक्षक परीक्षा भी चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, हो सीबीआइ जांच: रमाकांत महतो

Related Articles

Back to top button