
Koderma : जिले के सतगावां थाना क्षेत्र ग्राम मटुकडीह में शनिवार को मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में 4 महिला समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में प्रसादी महतो 60 वर्ष पिता होरील महतो, बिगुलवा देवी पति प्रसादी महतो 50 वर्ष, रीना देवी 31 वर्ष पति मुकेश यादव, राजेश कुमार 32 वर्ष पिता प्रसादी महतो, मुकेश कुमार 35 वर्ष पिता प्रसादी महतो तथा दूसरे पक्ष से सरिता देवी 30 वर्ष पति सुरेश यादव, आरती देवी 40 वर्ष पति लखन प्रसाद, दोनों ग्राम मटुकडीह के निवासी हैं. मारपीट की घटना की सूचना सतगावां थाना प्रभारी नीतीश कुमार को दी गई.
इसे भी पढ़ें:16 नवंबर से 15 दिसंबर तक भरे जाएंगे JPSC मुख्य परीक्षा के फॉर्म नोटिफिकेशन जारी
जिसके बाद थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गये. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार के द्वारा उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर कर दिया गया है.
इस मामले को लेकर प्रथम पक्ष बिजुल देवी की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है जहां. वहीं दूसरे पक्ष से सरिता देवी के द्वारा आवेदन दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: PM MODI के बिरसा मुंडा संग्राहालय के उद्घाटन के बाद ही होगा स्थापना दिवस का मुख्य समारोह




