ChaibasaJharkhand

चाईबासा: कांग्रेस नेता त्रिशानु राय ने की रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं बहाल करने की मांग

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य कांग्रेस नेता त्रिशानु राय ने जनहित में रविवार को मूलभूत सुविधाओं की बाट जोह रहे चाईबासा रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन प्रबंधक सानगी गोप को पत्र प्रेषित कर मांग की कि चाईबासा रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण काउंटर सुबह आठ बजे से केवल दो बजे तक ही खोला जा रहा है. नियमित निर्धारित समय तक काउंटर खोला जाना चाहिए.

काउंटर बंद रहने की स्थिति में टिकट आरक्षण करने के लिए स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है. चाईबासा रेलवे स्टेशन के अहाते में प्रकाश व्यवस्था की घोर कमी है, अहाते में लगी हाई मस्ट लाईट एवं अन्य लाईट को नियमित रूप से नहीं जलाने की स्थिति में अधिकांश समय चाईबासा रेलवे स्टेशन के बाहर अंधकार रहता है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है.

चाईबासा रेलवे स्टेशन में विशेषकर रात के समय ट्रेनों का आवागमन रहता है. उन्होंने कहा कि चाईबासा रेलवे स्टेशन के बाहर नव निर्मित शौचालय को यथाशीध्र प्रारंभ किया जाए व स्टेशन परिसर के अंदर शौचालय में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

ये भी पढ़ें- गोपालगंज में कार में मिले 3.50 करोड़ रुपए, सारी रात होती रही पैसों की गिनती

Related Articles

Back to top button