JharkhandLead NewsRanchi

रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोरः सीसीएल दरभंगा हाउस व राज्य विद्या केंद्र की भी जमीन ली जायेगा, टूटेगी चहारदीवारी

Ranchi: जाकिर हुसैन पार्क से लेकर पिस्का मोड़ तक बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर के लिये सीसीएल दरभंगा हाउस व राज्य विद्या केंद्र की भी जमीन ली जायेगी. इन दोनों की चहारदीवारी भी तोड़ी जायेगी. सीसीएल को केवल संरचना का पैसा ही दिया जायेगा. जबकि, राज्य विद्या केंद्र की 3.50 डिसमिल जमीन ली जा रही है. इसके लिये 2.56 लाख रुपये दिये जायेंगे. 3.50 डिसमिल जमीन में पांच रैयत भी हैं जिनकी जमीन पहले ही ले ली गयी है. इन्हें मुआवजा भी दे दिया गया है. वहीं, सर्ड की 20 डिसमिल जमीन ली जायेगी. इसकी कीमत 2.64 करोड़ आंकी गई है.

80 फीसदी रैयतों को मुआवजा का कर दिया गया भुगतान

80 फीसदी रैयतों को मुआवजा का भुगतान का दिया गया है. प्रशासन ने वर्ष 2019 में ही जमीन का अधिग्रहण कर एऩएचएआई को सुपूर्द कर दी है. जानकारी के मुताबिक, NHAI की ओर से चिन्हितीकरण का काम शुरू कर दिया है. रातू एलिवेटेड रोड (थ्री लेन फ्लाइओवर) के लाभुकों को मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी गयी है. विभाग द्वारा इसके लिए करीब 23 करोड़ रुपये आवंटित कर दिये गये थे. इनमें से 19 करोड़ रूपये मुआवजे के तौर पर रैयतों के बीच बांट दिये गये हैं.

इसे भी पढ़ें : भाजमो ने एसडीओ से की गोलमुरी सरना स्थल से अतिक्रमण हटाने की मांग

11 जनवरी को हुआ था सर्वे

जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को कानूनगो अनिल कुमार के नेतृत्व में एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर सर्वे का काम किया गया. इस सर्वे में अमीन जमील, सतीश व जयराम शामिल थे. बताया गया कि जमीन से संबंधित कुछ आपत्तियां भी आयी थीं, उसका निराकरण कर लिया गया है.

चार साल से पड़ा है प्रस्ताव

चार वर्षो से रातू रोड फ्लाईओवर का काम कागजों पर चल रहा है. हरमू पुल निर्माण की योजना को लेकर यह रातू रोड के ब्रिज काम लटका तो कभी राजभवन के द्वारा जमीन नहीं दिए जाने की वजह से थोड़ी अड़चन आयी थी लेकिन बाद में सारा मामला सही हो गया. एनएचएचआई ने 2017 में ही इसके निर्माण की योजना तैयार की थी.

इसे भी पढ़ें : रांची : 18 दुकानों और 35 अवैध घरों पर चला रेलवे का बुलडोजर

जुड़ेंगे दो नेशनल हाइवे

इस कॉरिडोर को लगभग तीन किमी बनाया जाएगा. इसका एक हिस्सा पिस्का मोड़ चौक से इटकी रोड की तरफ भी जाएगा. इटकी रोड में कुछ दूरी में जाकर कॉरिडोर को सड़क से मिलाया जाएगा. ऐसे में फ्लाईओवर बनने के बाद एनएच 75 के रातू-पंडरा से आने वाले वाहन व एनएच 23 के इटकी रोड-बेड़ो की तरफ से आने वाले वाहन सीधे एलिवेटेड कॉरिडोर में चढ़कर रातू रोड पार करते हुए कचहरी-मेन रोड की ओर जा सकेंगे.

कहां से कहां तक के लिये है यह योजनाः

1. कचहरी (शुरुआत)

2. रातू रोड चौराहा

3. पिस्का मोड़

4. सर्ड कार्यालय (अंत)

पिस्का मोड़ से दो हिस्सों में बंट जायेगा कॉरिडोर

एलिवेटेड कॉरिडोर जाकिर हुसैन पार्क से होकर पिस्का मोड़ तक जायेगा. फिर पिस्का मोड़ से दो हिस्सों में बंट जायेगा. पहला सिरा पिस्का मोड़ से सर्ड तक जायेगा. वहीं, दूसरा सिरा पिस्का मोड़ से आइटीआइ बस स्टैंड तक जायेगा.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में फंदे पर झूलता मिला गिरिडीह के छात्र का शव

Related Articles

Back to top button