
Ranchi, खूंटी पुलिस ने अभियान चलाकर आधा दर्जन वारंटी ओर आरोपी को गिरफ्तार किया. वही 91.42 लाख के मादक पदार्थ जप्त किया है. लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु के लिए खूंटी एसपी अमन कुमार के आदेश पर समकालीन अभियान के दौरान खूँटी जिले में जिला विभिन्न कांडों में फिरार वांछित आरोपी ओर वारंटियों के गिरफ्तारी एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. खूँटी थाना पुलिस ने छापेमारी में 360.06 किग्रा डोडा बरामद किया. मुरहू थाना पुलिस ने फरार आरोपी सकलदीप महतो को गिरफ्तार किया. साथ ही 82.69 किग्रा डोडा बरामद किया. अड़की थाना पुलिस ने अभियान में फ्रांसिस नाग ओर रविन्द्र मुण्डा नामक दो फरार आरोपी को गिरफ्तार किया. 1.230 किग्रा ओर 123.07 किग्रा डोडा बरामद किया. मारंगहदा थाना पुलिस वारंटी बिरसा मुंडा उर्फ बलदेव उर्फ बोत्रो मुंडा ओर बुधवा मुंडा को गिरफ्तार किया. वही 80 किग्रा डोडा बरामद किया.
साइको थाना पुलिस 80 किग्रा डोडा बरामद किया.
तोरपा थाना पुलिस महुवा ओर अवैध शराब बरामद किया. जरियागढ़ थाना पुलिस वारंटी सुशील आईन्द को गिरफ्तार किया.
वही बरामद अवैध मादक पदार्थ का NCB द्वारा अनुमोदित दर के आधार पर 565.82 किग्रा डोडा 84,87,300 रूपया, 1.230 किग्रा अफीम 6,15,000 रूपया, 60 लीटर महुआ शराब का 1500 रूपया एवं 500 किग्रा महुआ जावा 27,500 रूपया मूल्य बताया गया है. खूंटी पुलिस 48 घंटों में 6 वारंटियों एवं आरोपी को गिरफ्तार किया. तथा 565.82 किग्रा डोडा, 1.230 किग्रा अफीम, 60 लीटर महुआ एवं 500 किग्रा महुआ जावा बरामद किया. 91,42,550 रूपया मुल्य का मादक द्रव्य जब्त किया गया है.




