
Khunti: पीएलएफआई के दो उग्रवादी आपसी प्रतिद्वंदिता में मारे गए. मरने वालों में पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी माईलडीह निवासी परबेल सांडी पुर्ती और मुरूमबुरा गांव निवासी आशिक तांती उर्फ गुलटू के नाम शामिल हैं. घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी पिस्टल मैगजीन सहित, पिस्टल का एक गोली, जेसके पेंदे पर 7.65 केएफ लिखा है, बारह बोर की दो जिंदा गोलियां, तीन मोबाईल फोन, पीएलएफआई का चंदा रसीद, एक काले रंग का पिट्ठू बैग, 402 रुपए नगद समेत अन्य सामाग्री बरामद की गई है.
पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि दोनो पीएलएफआई के उग्रवादी थे. परबेल के खिलाफ बंदगांव थाने में आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए समेत भादवि की अन्य धारों के तहत वर्ष 2023 में कुल तीन कांड दर्ज किए गए हैं. एसपी ने बताया कि आशिक तांती के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए समेत अन्य धाराओं के तहत दो कांड अंकित हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस इन दिनों की तलाश कर रही थी, लेकिन इस बीच दो मार्च की रात दोनो का शव पुलिस को मुरहू और बंदगांव की सीमा पर फुलझरी नदी के पास मिला.
एसपी ने कहा कि प्रारंभिक अनुसंधान में पाया गया है कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआई की आपसी प्रतिद्वंदिता में अन्य दस्ता सदस्यों द्वारा इन दोनो की हत्या कर की गई है. हत्या के आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है.




