JharkhandKhuntiRanchi

केंद्रीय अपर सचिव ने किया ग्रामीण आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण

डिजिटल व एआई तकनीक के उपयोग से ग्रामीण होंगे सशक्त: टी.के.अनिल कुमार

Ranchi: भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अपर सचिव  टी. के. अनिल कुमार ने 11 एवं 12 अप्रैल को झारखंड का दो दिवसीय दौरा किया. इस दौरान उन्होंने राज्य में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का अवलोकन कर उनके प्रभाव एवं प्रगति का जायजा लिया.  इस अवसर पर श्री कुमार ने विशेष रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्रॉस लर्निंग  के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि इन तकनीकों को अपनाकर हम ग्रामीण समुदाय को अधिक सशक्त बना सकते हैं और यह एक दीर्घकालिक, सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा.

खूंटी ज़िले का भ्रमण और सखी मंडलों से संवाद

पहले दिन श्री कुमार ने खूंटी ज़िले के तोरपा प्रखंड अंतर्गत तपकरा में संचालित संकुल संगठन प्राइवेट लिमिटेड का दौरा किया. उन्होंने गठजोर गांव में आजीविका संसाधन केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहाँ उन्नत कृषि जैसे मिर्च, स्ट्रॉबेरी, अनानास, केला, ड्रैगन फ्रूट की खेती के साथ मुर्गीपालन, अंडा उत्पादन एवं बतख पालन की गतिविधियाँ संचालित हो रही हैं. सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त होती सखी मंडल की महिलाओं से संवाद करते हुए अपर सचिव ने उनके अनुभव, चुनौतियाँ और उपलब्धियाँ सुनीं.

उन्होंने पलाश ब्रांड के अंतर्गत ‘आदिवा’ द्वारा निर्मित पारंपरिक आभूषणों के स्टॉलों का अवलोकन किया. इसके अलावा आजीविका पशु सखी, बागवानी सखी एवं आजीविका कृषक सखी जैसे विभिन्न कैडरों से मुलाकात कर मोबाइल एप्लिकेशन आधारित नवाचारों का लाइव प्रदर्शन देखा.

Related Articles

Back to top button