
Khunti: नक्सली होने के शक में बीते शुक्रवार सीआरपीएफ जवान की गोली का शिकार हुए रोशन होरो का शव सोमवार को उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां दिन के 2 बजे कुम्हारडीह में ईसाई रीति रिवाज के अनुसार दफनाया गया. होरो का अंतिम संस्कार उनकी मौत के 90 घंटे बाद हुआ.
सीएनआइ चर्च, मेरोमगुट्रू के पादरी रेभ. उम्बलन संगा एवं जीईएल चर्च के पादरी रेभ. याकुब मुण्डू के द्वारा अंतिम संस्कार दिया गया. उपस्थित सभी ने नम आंखों से मिट्टी दी.
सभी ने रोशन के साथ हुई घटना की घोर निंदा की क्योंकि वे निर्दोष थे. मौके पर संबंधित मुखिया तेलेश्फोर तोपनो, मुरहू प्रमुख एलिश ओड़ेया, पौलुस पुर्ती, हेठ गोवा, बसन्त सुरीन (प्रदेश महासचिव , राष्ट्रीय ईसाई महासंघ ) सामुएल पुर्ती ( प्रदेश सचिव, राष्ट्रीय ईसाई महासंघ), जोन मरशल नाग (पंचायत समिति, लंदुप) एवं 17 गांव से हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : विभावि : प्राइवेट बीएड कॉलेजों का एफलिएशन बढ़ाने के लिए हुए निरीक्षण में गड़बड़ी, अयोग्य शिक्षकों ने की जांच




