
Khunti : पुलिस ने पीएलएफआअ के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों पीएलएफआइ उग्रवादियों को खूंटी के पतरा से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार हुए उग्रवादियों में सुनील नायक, बिट्टू पाहन, राजकुमार महतो और नारायण मूर्ति शामिल हैं. उग्रवादियों के पास से एक देशी कट्टा, पीएलएफआइ का पोस्टर सहित कई अन्य सामान बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ें – रांची से 22 और लातेहार से 11 नये कोरोना संक्रमित मिले, झारखंड में हुए 5854 केस
लेवी लेने की योजना बनाने के लिए जुटे थे उग्रवादी
एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन के सदस्य संगठन विस्तार और लेवी लेने की योजना बनाने के लिए डीएवी खूंटी के पीछे पतरा के इकट्ठा हुए हैं. इसके बाद खूंटी एसपी के निर्देश में पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े, राज्य में 13 हजार से ज्यादा जांच रिपोर्ट पेंडिंग
रांची के तुपुदाना में की थी पोस्टरबाजी
गिरफ्तार हुए उग्रवादियों से जब पूछताछ की गयी तो सभी ने रांची के तुपुदाना में पोस्टरबाजी और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस ने सभी उग्रवादियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें – तब्लीगी जमात से जुड़े 17 विदेशी जमानत पर बिरसा मुंडा जेल से रिहा



