JharkhandRanchi

तब्लीगी जमात से जुड़े 17 विदेशी जमानत पर बिरसा मुंडा जेल से रिहा

Ranchi : रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद तब्लीगी जमात से जुड़े 17 विदेशी नागरिकों को मंगलवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया. ये 17 लोग पिछले 7 अप्रैल से रांची की जेल में वीजा शर्तों के उल्लंघन के आरोप में जेल में बंद थे. इन 17 विदेशियों में मलेशिया के 8, इंग्लैंड के 3, जाम्बिया के 2, बांग्लादेश के 2 और त्रिनिदाद एंड टुबैगो, आयरलैंड के एक-एक जमाती शामिल थे.

17 मार्च को तबलीग़ी जमात के 8 और 18 मार्च को 9 लोग रांची पहुंचे थे. इन 17 लोगों के दल में चार महिलाएं शामिल थीं. ये चारों महिलाएं मलेशिया की रहनेवाली हैं. रांची के हिंदपीढ़ी में ये बीते 19 मार्च को ट्रेन से पहुंचे थे, जिसके कारण रांची एयरपोर्ट पर इनकी स्क्रीनिंग नहीं हो सकी थी.

इसे भी पढ़ें – रांची से 22 और लातेहार से 11 नये कोरोना संक्रमित मिले, झारखंड में हुए 5854 केस

30 मार्च को हुए थे गिरफ्तार

रांची पुलिस ने 30 मार्च को हिंदपीढ़ी की बड़ी मस्जिद एवं मदीना मस्जिद में रुके तब्लीगी जमात से जुड़े 17 विदेशियों एवं एक स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. इसमें चार महिलाएं भी थीं. पुलिस टीम ने सभी को मेडिकल निगरानी के लिए क्वारंटाइन करते हुए खेलगांव स्थित आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया था. इनमें से दो विदेशी कोरोना संक्रमित पाये गये थे. स्वस्थ होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था.

झारखंड हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अदालत द्वारा जमानत में दी गयी सभी शर्तों को पूरा करने के बाद सभी तबलीगी जमातियों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से रिहा कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े, राज्य में 13 हजार से ज्यादा जांच रिपोर्ट पेंडिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button