JharkhandJharkhand StoryPalamu

पलामू:  31 करोड़ की लागत वाली डालटनगंज-पांकी मुख्य सड़क का हाल, बनने के साथ लगी उखड़ने 

Palamu: जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है. पथ निमार्ण विभाग 31 करोड़ से अधिक की लागत से डालटनगंज-पांकी मुख्य पथ बना रही है, लेकिन गुणवत्ता के साथ सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है. इसे देखकर समझा जा सकता है. पहली लेयर पिचिंग में ही सड़क उखड़नी शुरू हो गई है. पिछले पांच साल में तीन बार सड़क निर्माण में कई लाख रुपए की निकासी हो चुकी है. विभाग की मिलीभगत से सड़क मरम्मत के नाम पर 90 लाख रुपए की निकासी की गई है. रोड ठीक से बना भी नहीं और दूसरी बार सड़क में गड्ढा भरने के नाम पर 20 लाख रुपए की निकासी कर ली गई. तीसरी बार अभी करीब 31 करोड़ से अधिक की लागत से सड़क का निर्माण किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी कानून की मांग को लेकर किसान सभा ने किया विरोध- प्रदर्शन

लोगों ने बताया कि काम गुपचुप तरीके से रात को ही हो रहा है. दूसरी पिचिंग के पहले ही सड़क उखड़नी शुरू हो गई है. नियम के अनुसार अलकतरा ठंडा होने पर सड़क में नहीं डाला जाता है, लेकिन यहां इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है. ठंडा अलकतरा होने के बाद भी काम किया जा रहा है. पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर बताया कि सिलदलिया कंस्ट्रक्शन द्वारा पथ का निर्माण किया जा रहा है. इसमें अनियमितता बरती जा रही है तो उसकी जांच की जाएगी.

3 साल मेंटिनेंस का है प्रावधान
किसी भी कंपनी द्वारा सड़क निर्माण करने के बाद सड़क को 3 साल तक उसकी देखरेख की जाती है. अगर 3 साल के अंदर रोड खराब होता है तो उसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा काम किया जाता है, वैसे कंपनी या ठीकेदार का रोड निर्माण में 10 परसेंट पैसा विभाग केे पास जमा रहता है. उस पैसे से जिस जगह पर सड़क खराब होती है उसे ठीक किया जाता है.

पांकी विधायक ने उठाया मामला
पांकी विधायक डाक्टर शशिभूषण मेहता ने भी इस मामले को उठाया है. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर धांधली बरती जा रही है. बनने के साथ ही सड़क उखड़ने लगी. इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी. किसी भी कीमत में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Related Articles

Back to top button