
Thiruvananthapuram: केरल विधानसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला. हंगामे के बीच राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने असहमति जताते हुए सीएए के खिलाफ प्रस्ताव को पढ़ा.
#WATCH Thiruvananthapuram: United Democratic Front (UDF) MLAs block Kerala Governor Arif Mohammad Khan as he arrives in the assembly for the budget session. CM Pinarayi Vijayan also accompanying the Governor. pic.twitter.com/oXLRgyN8Et
— ANI (@ANI) January 29, 2020
इससे पहले केरल विधानसभा में राज्यपाल के घुसते ही विपक्षी दल कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ विधायकों ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए बुधवार को विधानसभा में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का रास्ता रोका और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए तथा बैनर दिखाए.
इसे भी पढ़ेंः#NirbhayaCase: दोषी अक्षय ने SC में दायर की सुधारात्मक याचिका, मुकेश की अपील खारिज
असहमति के साथ पढ़ा प्रस्ताव
बुधवार से केरल विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हुई. केरल विधानसभा में हंगामे के बीच राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ राज्य सरकार के प्रस्ताव को पढ़ा.
हालांकि, गवर्नर खान ने पहले पढ़ने से मना कर दिया था, औऱ प्रस्ताव को पढ़ने से पहले राज्यपाल ने बार-बार अपनी असहमति भी जाहिर की. लेकिन सीएम पिनराई विजयन के अनुरोध पर उन्होंने प्रस्ताव पढ़ा.
Thiruvananthapuram: State assembly marshals escort Kerala Governor Arif Mohammad Khan to his chair as United Democratic Front (UDF) MLAs continue to raise slogans of “recall Governor”. pic.twitter.com/WHoIivugM5
— ANI (@ANI) January 29, 2020
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, ‘मैं इस पैरा (सीएए के खिलाफ) को पढ़ने जा रहा हूं, क्योंकि सीएम चाहते हैं कि मैं इसे पढ़ूं, हालांकि मेरा मानना है कि यह नीति या कार्यक्रम के तहत नहीं आता है. सीएम ने कहा है कि यह सरकार का विचार है, और उनकी इच्छा का सम्मान करने के लिए मैं इसे पढ़ने जा रहा हूं.’
इसे भी पढ़ेंः#NPR के प्रारूप के नये कॉलम से नीतीश कुमार को आपत्ति, कहा-इससे भ्रम पैदा होगा, पहले का मापदंड ही सही
राज्यपाल का विधायकों ने रोका रास्ता
जैसे ही राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सदन में आए, यूडीएफ के विधायकों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. उन्होंने सीएए और एनआरसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राज्यपाल को गो-बैक के प्लेकार्ड्स दिखाए.
प्रदर्शन के तकरीबन 10 मिनट के बाद मार्शलों ने बल प्रयोग कर विपक्षी सदस्यों को हटाया और राज्यपाल के लिए आसन तक रास्ता बनाया.
Thiruvananthapuram: United Democratic Front (UDF) MLAs stage a walk-out from the assembly as Kerala Governor Arif Mohammad Khan begins his address. https://t.co/ohQS12yVQr pic.twitter.com/sqE05PSQtS
— ANI (@ANI) January 29, 2020
राज्यपाल के आसन तक पहुंचते ही राष्ट्रगान बजाया गया लेकिन विपक्ष के सदस्य आसन के समीप एकत्रित हो गए और राष्ट्रगान पूरा होने के तुरंत बाद उन्होंने ‘राज्यपाल वापस जाओ’ के नारे लगाने शुरू कर दिए.
जब राज्यपाल खान ने अपना संबोधन शुरू किया तो विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए विधानसभा से वॉकआउट किया.
राज्यपाल के संबोधन का वॉकआउट करने के बाद उन्होंने विधानसभा के प्रवेश द्वार पर धरना दिया.
इसे भी पढ़ेंःलोहरदगा: हालत सामान्य, आज कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील





These are actually great ideas in concerning blogging.
Thanks so much for the blog post.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.