National

#NirbhayaCase: दोषी अक्षय ने SC में दायर की सुधारात्मक याचिका, मुकेश की अपील खारिज

New Delhi: निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में मौत की सजा पाये चार दोषियों में से एक, अक्षय कुमार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हुए सुधारात्मक याचिका दायर की.

दोषी अक्षय कुमार का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील एपी सिंह ने कहा कि उन्होंने बुधवार को सुधारात्मक याचिका दायर की और सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने याचिका के साथ कुछ और दस्तावेज मांगे हैं.

इसे भी पढ़ें- #NPR के प्रारूप के नये कॉलम से नीतीश कुमार को आपत्ति, कहा-इससे भ्रम पैदा होगा, पहले का मापदंड ही सही

क्या कहना है आरोपी के वकील का

आरोपी अक्षय के वकील एपी सिंह ने बताया कि मैंने आज सुधारात्मक याचिका के साथ सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री का रुख किया. रजिस्ट्री ने मुझसे याचिका के साथ कुछ अतिरिक्त दस्तावेज मांगे हैं और मैं औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया में हूं.

सिंह ने राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज किए जाने को चुनौती दी है. अभी तक मामले में दो दोषियों विनय और मुकेश द्वारा दायर सुधारात्मक याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही खारिज कर दिया है. 

इसे भी पढ़ें- देशद्रोह का आरोपी शरजील इमाम को पटना से लेकर दिल्ली रवाना हुई पुलिस, खुलेंगे राज

मुकेश की याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट इस मामले में मौत की सजा पाये एक अन्य दोषी मुकेश कुमार सिंह की एक अलग याचिका पर बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे फैसला सुनाया. मुकेश की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

इस मामले में कोर्ट का कहना है कि ऐसे कोई भी सबूत नहीं है कि प्रासंगिक दस्तावेज राष्ट्रपति के सामने नहीं रखे गये थे. गौरतलब है कि मुकेश ने अपनी दया याचिका खारिज करने के खिलाफ अर्जी दाखिल की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button