
Ranchi: होली त्योहार को लेकर हजारीबाग पुलिस अवैध शराब को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया. हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे के निर्देश पर हजारीबाग पुलिस द्वारा अवैध शराब चुलाई तथा अवैध विक्री के विरुद्ध सम्पूर्ण जिले में सघन अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान चलकुसा थाना क्षेत्र के खरगू गांव के पास छापामारी कर करीब 200 किलोग्राम जावा महुआ एवम शराब बनाने के उपकरण, अवैध शराब भट्ठी विनष्ट किया गया. कटकमदाग थाना क्षेत्र के मसरातू , कदमा एवं बन्हा में छापामारी कर करीब 150 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट किया गया है. वही करीब 100 लीटर देसी महुआ एवं करीब 750 किलोग्राम जावा को भी नष्ट किया गया. पदमा ओपी क्षेत्र के जंगलों में छापामारी कर के विभिन्न स्थानों से 31 ड्रम जावा महुआ विनष्ट किया गया एवम् 5 शराब भट्टी को तोड़ा गया. लगभग 30 लीटर तैयार शराब जब्त किया गया है. बड़कागांव थाना एवम् उत्पाद विभाग हजारीबाग के संयुक्त छापामारी के क्रम में बड़कागांव थाना क्षेत्र के हरली, मधैयाढाब, बरवनिया बड़कीटांड, नापो खुर्द, मालडी एवं ढेंगा में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में 800 किलोग्राम जावा महुआ एवम् 100 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब को नष्ट किया गया. केरेडारी थाना क्षेत्र के केरेडारी साप्ताहिक बाजार टांड़ में छापामारी कर लगभग 150 लीटर महुआ शराब को विनष्ट किया गया है. बड़ा बाजार ओपी के हुरहुरू में अवैध महुआ एवम् चुलाई की गई शराब को विनष्ट किया गया. इचाक थाना क्षेत्र के हसेल जंगल से 2400 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया.
साथ ही सयाल जंगल में 800 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट किया गया. बरकट्ठा थाना क्षेत्र के सलैया पंचायत में करीब 300 लीटर जावा महुआ विनष्ट किया गया. पेलावल ओपी क्षेत्र के पबरा के कोनी एवम तिलरा नदी के किनारे 1500 लीटर अवैध जावा महुआ एवम 50 लीटर अवैध देशी महुआ शराब को विनष्ट किया गया. साथ ही गदोखर में 200 लीटर अवैध जावा महुआ और 25 लीटर अवैध देशी महुआ शराब विनष्ट किया गया तथा ग्राम छड़वा भुइया टोली में अवैध देशी महुआ शराब के विरुद्ध छापेमारी कर विनिष्टिकरण कि कार्रवाई की गई. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अवैध महुआ भट्ठी को नष्ट किया गया एवं निर्मित महुआ शराब को नष्ट किया गया. दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामदेव खैरका में दारू छापामारी कर विनिष्टिकरण कि कार्रवाई की गई. चौपारण थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहो पर अवैध जावा महुआ को विनष्ट किया गया है. अन्य जगहों पर भी कार्रवाई की जा रही है. टाटीझरिया थाना क्षेत्र झरपो में दारू छापामारी कर विनिष्टिकरण कि कार्रवाई की गई. साथ ही ग्राम झरपो में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी कर विनिष्टिकरण कि कार्रवाई की गई. बरही थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहो पर अवैध जावा महुआ को विनष्ट किया गया है. अन्य जगहों पर भी कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: चतरा में होली व शब-ए-बारात पर्व पर हुड़दंगियों से निबटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन




