Fashion/Film/T.V

अपनी फिल्म ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया’ के लिए वरुण ने सीखी सिलाई

Mumbai: अभिनेता वरुण धवन अपनी एक्टिंग के कारण बॉलीवुड में एक खास पहचान बना चुके हैं. उनकी लगभग हर फिल्म सफल रही है. जाहिर है इसके पीछे उनकी अच्छी-खासी मेहनत होती है. कुछ ऐसी ही मेहनत उन्होंने अपनी आनेवाली फिल्म ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया’ के लिए की है. इस फिल्म में दर्जी की भूमिका निभा रहे वरुण धवन ने कहा कि फिल्म में अपने किरदार को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए उन्होंने तीन महीने तक सिलाई सीखी.

इसे भी पढ़ेंः दुनिया के टॉप 10 अमीर एक्टर्स की लिस्ट में अक्षय और सलमान

‘असली मास्टरजी बनने के लिए सीखी सिलाई’

वरुण ने कहा कि फिल्म में असली मास्टरजी दिखने के लिए उन्होंने सिलाई सीखी. वरुण ने कहा, “सिलाई सीखने का अनुभव आसान नहीं था. वरुण ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि शुरुआत में काफी परेशान हो गया था. सिलाई सीखने के क्रम में कई बार सुई मेरे हाथ में चुभ जाती थी, लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि प्रैक्टिस के जरिए मैंने एक नया कौशल भी सीख लिया.” इस फिल्म में वरुण के किरदार का नाम मौजी है. इसमें अनुष्का शर्मा वरुण की पत्नी बनी हैं.

इसे भी पढ़ेंः करण को बॉलीवुड में खुद ही बनानी होगी अपनी पहचान: सनी देओल

वरुण ने पापा डेविड को शर्ट बनाकर की गिफ्ट

वरुण धवन इनदिनों जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. और 28 सितंबर को ये रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का लोगो भी चर्चा में रहा. वरुण ने अपने पापा और फिल्म निर्देशक डेविड धवन को उनके जन्मदिन पर एक खास तोहफा भी गिफ्ट किया. अपनी फिल्म सुई-धागा से इंस्पायर होकर वरुण ने पिता को सफेद रंग की सिली हुई चेकदार शर्ट गिफ्ट की.
बता दें कि मनीष शर्मा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म में संगीत अनु मलिक ने दिया है. सुई धागा फिल्म के ज्यादातर हिस्सों की शूटिंग मध्य प्रदेश में हुई है.

Related Articles

Back to top button