
Ranchi: नाबालिग से रेप मामले में कपिल देव महतो को पॉक्सो की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है. उसकी सजा पर अदालत 17 अगस्त को सुनवाई करेगी. कपिल देव महतो के खिलाफ अरगोड़ा थाने में जून 2018 में पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, तब से वह जेल में है. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 8 गवाहों को प्रस्तुत किया गया था.
इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन पर लाभ के पद मामले की सुनवाई पूरी, फैसला 18 अगस्त के बाद




