
Ranchi: भारतीय प्रशासनिक सेवा (झा. 2008) के अधिकारी चंद्रशेखर ने आज ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया. इस दौरान विभागीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. मौके पर निवर्तमान सचिव प्रशांत कुमार ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी. इससे पूर्व ग्रामीण विकास विभाग पहुंचने पर चंद्रशेखर का मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी, जेएसएलपीएस के CEO सूरज कुमार, संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह ने पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया.
इसे भी पढ़ें: रोजगार मेला में 272 युवाओं को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के हाथों मिला ज्वाइनिंग लेटर, खिले चेहरे

योगदान के बाद चंद्रशेखर ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की जितनी भी संस्थाएं हैं, उनके बीच समन्वय स्थापित कर, सभी स्टेकहोल्डर को एक मंच पर लाकर सर्विस डिलीवरी का प्रयास होगा. सभी कलिग का का महत्वपूर्ण रोल है. टीम भावना के साथ काम करेंगे और अपना बेस्ट डिलीवर करेंगे. योगदान के बाद विभागीय बैठक में भी वे शामिल हुए. मूलतः इस बैठक में राज्य में बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी योजना, दीदी बगिया योजना, उन्नति परियोजना के सफल क्रियान्वयन पर जोर दिया गया. इस योजना के जरिये ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उनके पलायन को रोकने के उद्देश्य पर भी चर्चा हुई.




