
Jamshedpur : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी मनोनीत किए हैं. इस क्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरीय नेता कमल किशोर अग्रवाल को बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है. यह जानकारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी पत्र के द्वारा दी गई. इस पत्र के अनुसार कोल्हान के बहरागोड़ा का कमल किशोर अग्रवाल, घाटशिला का प्रिंस सिंह, पोटका का परितोष सिंह, जुगसलाई का राणा सिंह, जमशेदपुर पूर्वी का समरेंद्र तिवारी, जमशेदपुर पश्चिम. सुखो मुखी और टिक्की मुखी, ईचागढ़ का ज्योतिष यादव, सरायकेला का नीतिमा बारी, खरसावां का लालटू महतो, चाईबासा का मोती लाल गौर, मझगांव का सुबोध सरदार, जगन्नाथपुर का बिशु हेंब्रोम, मनोहरपुर का वेद प्रकाश मिश्रा, चक्रधरपुर का पुनीत हेंब्रोम को प्रभारी बनाया गया है. कमल किशोर अग्रवाल ने अपने मनोनयन के लिए जिला अध्यक्ष विजय खान, मंत्री बन्ना गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के प्रति आभार प्रकट किया.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर से एयर इंडिया की उड़ान सेवा शुरू करे टाटा समूह : सिंहभूम चैंबर




