
Jamshedpur : कोरोनाकाल के 2 वर्ष बाद एक बार फिर आंध्र एसोसिएशन हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल का दो दिवसीय पारितोषिक वितरण समारोह एसोसिएशन के प्रेक्षागृह में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इसमें हिंदी और अंग्रेजी मध्यम स्कूल के 129 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. समारोह के प्रथम दिन शुक्रवार को हिंदी माध्यम स्कूल के 23 वाँ वार्षिक पारितोषिक समारोह का शुभारंभ जिला शिक्षा अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम निशु कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों को शिक्षा का महत्व एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की जिसके पश्चात कक्षा 1 से 8 वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लगभग 35 बच्चों को सर्टिफिकेट एवम शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया. वही समारोह के दूसरे दिन शनिवार को अंग्रेजी माध्यम स्कूल का प्राइज नाइट का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम निर्मला बरेलिया एवं चाइल्ड स्पेशलिस्ट एमजीएम के के.के चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर दीप प्रज्वलित कर किया. वहीं स्कूल के एल के जी से लेकर 12वीं तक के 94 बच्चों के बीच मेधा पुरुष्कार प्रदान की गई साथ ही उनमें से बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रौशन करने वाले छात्रों को कैश अवार्ड देकर सम्मानित किया गया वही दो दिवसीय समारोह में स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया.




