
Saraikela : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आई रोड के नेपाल चाय दुकान में ड्रग पेडलर डॉली के भाई साबिर हुसैन की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस को पहली सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हत्या में शामिल कादिम खान को गिरफ्तार किया है. कादिम रिश्ते में मृतक साबिर हुसैन का सगा जीजा लगता है और वह ड्रग पेडलर डॉली का पति है. पुलिस ने उसे आदित्यपुर और कपाली के बॉर्डर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि 6 नवंबर कि सुबह साबिर नेपाल चाय दुकान मैं चाय पी रहा था तभी चार की संख्या में अपराधी आए और साबिर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी.
इस घटना में साबिर को 4 गोलियां लगी उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मामले को लेकर मृतक की पत्नी बेबी के बयान पर कादिम खान, कलीम खान, सद्दाम और दो अन्य पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया था. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी खादिम को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया की हत्या इलाके में ब्राउन शुगर बेचने और वर्चस्व को लेकर की गई है. ड्रग पेडलर डॉली के जेल जाने के बाद से ही दोनों के बीच डॉली के संपत्ति और वर्चस्व को लेकर अक्सर विवाद होते रहे हैं. पूर्व में भी कादिम ने साबिर पर तलवार से हमला किया था तो साबिर ने भी का दिन भर सरायकेला में गोलियां चलाई थी. इस मामले में फरार अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे.
ये भी पढ़े : दिसम्बर के आखिरी तक हो सकते हैं निकाय चुनाव, राजभवन ने प्रस्ताव की दी स्वीकृति




