
Ranchi : राज्य में निकाय चुनाव की घोषणा जल्द ही किए जाने की उम्मीद है. हो सकता है कि इसकी घोषणा निर्वाचन आयोग आज या इसी हफ्ते कर दें. झारखंड सरकार के प्रस्ताव पर सोमवार को राज्यपाल की स्वीकृति पर आज राज्य सरकार इसकी समीक्षा करने वाली है. अब तक की जानकारी के मुताबिक़ सरकार चाहती है कि हर हाल में 25 दिसम्बर को क्रिसमस से पहले चुनाव कार्य संपन्न करा लिए जाएं. इसी आधार पर 19 दिसम्बर को सभी 48 निकायों में चुनाव कराए जाने की तैयारी है. तीन दिनों बाद 22 दिसम्बर को इसका रिजल्ट आ जाएगा. मतलब नये साल 2023 में सभी निकायों में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि नजर आएंगे.
आयोग तैयार
सारी तैयारियों को देखते हुए माना जा रहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की घोषणा शीघ्र ही करेगा. कुछ ही दिन पहले उसकी ओर से आरक्षण संबंधी रोस्टर भी जारी कर दिया गया है. सभी जिलों के साथ लगातार संवाद करके स्थितियों का जायजा लेते तैयारियों को फाइनल किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: मिशन 2024 के तहत झारखंड भाजपा में हो सकता है बड़ा सांगठनिक बदलाव, बाबूलाल मरांडी बनाये जा सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष




