
Kolkata : राजधानी कोलकाता समेत राज्य भर में प्रवेश करने वाले बुलबुल चक्रवात के कारण भारी बारिश हो सकती है. बुधवार को मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी भविष्यवाणी में ऐसी ही आशंका जताई गयी है. शुक्रवार के बाद पश्चिम बंगाल में बुलबुल चक्रवात का असर देखने को मिलेगा. अंडमान सागर में पहले से ही निम्न दबाव बना है, जो बुलबुल के कारण और अधिक मजबूत हो जाएगा. अगले 48 घंटे तक दक्षिण बंगाल में बारिश होगी. कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बर्दवान तथा नदिया जिले में बारिश की आशंका है.
इसे भी पढ़ेंः Kolkata : ममता बनर्जी ने की गुजराती की तरह बांग्ला भाषा को भी जॉइंट एंट्रेंस परीक्षा में शामिल करने की मांग
अंडमान सागर में पहले से निम्न दबाव
हालांकि भारी बारिश नहीं होगी. मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि बुलबुल चक्रवात के कारण ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाके में तबाही मच सकती है. भारी बारिश के साथ साथ तेज हवाएं भी चलेंगी. विभाग की ओर से बताया गया है कि अंडमान सागर में पहले से निम्न दबाव बना हुआ है. उसके अलावा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में भी निम्न दाब पहले से ही मौजूद है. इसलिए बुलबुल चक्रवात का प्रवेश इन दोनों निम्न दबाव को भी और अधिक सशक्त करेगा.
इसे भी पढ़ेंः राम चबूतरा, सीता रसोई व आंगन पर से मुस्लिम पक्ष दावा छोड़ने को तैयार था : मौलाना अरशद मदनी
शुक्रवार को आंध्र प्रदेश और ओडिशा में प्रवेश संभव
शुक्रवार को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाके में इनका प्रवेश संभव है. शनिवार को इसकी तीव्रता और अधिक बढ़ेगी. इसलिए ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और आंधी चलेगी, जिसका प्रभाव पश्चिम बंगाल पर भी पड़ेगा. विभाग की ओर से बताया गया कि बुधवार देर रात या गुरुवार तड़के समुद्र में उठने वाले बुलबुल चक्रवात की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. इसका प्रभाव महाराष्ट्र में भी पड़ने वाला है.
इसे भी पढ़ेंः #PoliceVSLawyer : वकीलों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी, हाई कोर्ट ने रिव्यू पिटिशन खारिज की




