
Jamshedpur : जुगसलाई में सिंहभूम चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव सांवरमल शर्मा के जुगसलाई स्थित कामसा इंडस्ट्रीज में हुई 9.83 लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस टीम अपने मुखबिरों के माध्यम से मामले का पटाक्षेप करने में जुटी हुई है. सीसीटीवी कैमरा भी पुलिस ने देखा है. कैमरा में बदमाशों की गतिविधियां दिख रही है, लेकिन चेहरा साफ नहीं आ रहा है. इस कारण से पुलिस अपने मुखबिरों के माध्यम से दोनों बदमाशों की टोह ले रही है.
कई विंदुओं पर पुलिस कर रही है जांच
लूट मामले की जांच पुलिस टीम कई विंदुओं पर कर रही है. घटना के समय कंपनी का गेट बंद था या उसे खुलवाया गया था. दोनों बदमाश क्या बोलकर भीतर घुसे थे. कर्मचारी बजरंगलाल शर्मा से पहले क्या बात हुई थी.
पैदल ही कैसे दे दिया घटना को अंजाम
पूरे मामले में पुलिस को यह समझ में नहीं आ रहा है आखिर बदमाशों ने पैदल ही घटना को अंजाम कैसे दिया. क्या घटना के समय बजरंगलाल ने चिखने-चिल्लाने का काम नहीं किया था. बाद में उन्होंने क्यों नहीं आवाज दी. पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है.
लूट के रुपये का भी ब्यौरा मांग रही पुलिस
पूरे मामले में पुलिस टीम लूट के रुपये का भी ब्यौरा मांग रही है. आखिर इतनी रकम गल्ले में कैसे रखा गया था. उसे बैंक में क्यों नहीं रखा गया था. इसके अलावा भी कई विंदुओं पर पुलिस टीम अलग-अलग जांच कर रही है. मामला चैंबर के सचिव का होने के कारण पुलिस मामले का जल्द ही भांडाफोड़ करने का प्रयास कर रही है.
इसे भी पढ़ें- जुगसलाई में पिस्टल का भय दिखा सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव सांवरमल की कंपनी से बदमाशों ने लूटे 9.83 लाख




