JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryRanchi

कांग्रेस पार्टी को अब चाहिए अलग संसद,अलग न्यायपालिका और अलग कानून: दीपक प्रकाश

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा किए रहे सत्याग्रह को पूरी तरह नाटक बतलाया है. उन्होंने कहा कि देश की जनता समझ नहीं पा रही कि आखिर कांग्रेस पार्टी किसलिए आंदोलन,सत्याग्रह कर रही. जनता को ऐसा लगने लगा है कि कांग्रेस पार्टी को भारत की न्यायपालिका,कानून व्यवस्था और संसद पर भरोसा नहीं है. इन्हें अब अलग न्यायालय, अलग कानून और अलग संसद चाहिए क्योंकि ये परिवार विशेष से आते हैं.
इसे भी पढ़ें: सत्याग्रह के माध्यम से राहुल गांधी की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचायेंगेः कांग्रेस

दीपक प्रकाश के मुताबिक कल को कांग्रेस के लोग राहुल के समर्थन में अलग देश की मांग न कर बैठें. दरअसल कांग्रेस को जैसे जैसे देश की जनता नकार रही है, उसकी बौखलाहट बढ़ती जा रही है. कांग्रेस पार्टी सत्ता के बिना ऐसे तड़प रही जैसे पानी के बिना मछली तड़पती है. अबतक कानून के तहत 32 सांसदों की सदस्यता समाप्त हो चुकी है जिसमें 6 भाजपा से जुड़े सांसद भी हैं.

श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कट,कमीशन और करप्शन का नाम है. आजाद भारत की पहली सरकार से कांग्रेस ने घोटालों की श्रृंखला खड़ा की थी परंतु मोदी सरकार में घोटालेबाज दूर दूर तक दिखाई नहीं पड़ते. बिचौलिए समाप्त हो चुके. ऐसे में अडानी के नाम पर कांग्रेस पार्टी लगातार जनता को दिग्भ्रमित कर रही है. कांग्रेस पार्टी बताए कि अडानी से इतनी चिढ़ है तो फिर यूपीए शासन में 2010 में अडानी को ऑस्ट्रेलिया में कोयला खदान क्यों मिला, इंडोनेशिया में पोर्ट और रेल सुविधा विस्तार की स्वीकृति क्यों मिली. आज कांग्रेस शासित राजस्थान में 65हजार करोड़ का काम,छत्तीसगढ़ में कोयला खदान,पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार में 15 हजार करोड़ का काम क्यों मिला है.

दीपक प्रकाश ने कहा कि राहुल गांधी ने जानबूझकर माफी नहीं मांगी ताकि इसे मुद्दा बनाकर आगामी चुनाव में इसका भावनात्मक लाभ लिया जा सके. कांग्रेस पार्टी को पिछड़े समाज के अपमान की सजा मिली है. अहंकार में कांग्रेस नेता किसी पर भी अमर्यादित टिप्पणी करने से बाज नहीं आते इसलिए ये अपने लिए कुआं स्वयं खोदते हैं. और डूबते भी अपनी गलती से ही हैं. आखिर यही कांग्रेस है जिसके नेता की एक पंक्ति ने हजारों सिखों की हत्या करवाई.

पिछड़ा समाज कांग्रेस को सिखाएगी सबक

पिछड़े समाज को कांग्रेस द्वारा अपनामित किए जाने पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक जेपी पटेल, भाजपा के मुख्य सचेतक विरंची नारायण,नवीन जायसवाल, विधायक ढुल्लू महतो, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू,विधायक मनीष जायसवाल आदि ने भी कड़ी निन्दा की है. कहा कि पिछड़ा समाज झारखंड में कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए कमर कस चुका है.

Related Articles

Back to top button